फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में खामियां मिलने पर खफा हुए डीएम

Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जिनौर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
बिजनौर। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट खामियां मिलने पर डीएम खफा हो गए। औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। जिस पर जिस पर प्लांट का जिम्मा संभाल रही संस्था के इंचार्ज का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जांच के आदेश भी दिए गए हैं, अगर और भी अनियमितताएं मिलती हैं तो संस्था को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने गांव खेड़की स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। यहां अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के इंचार्ज का स्पष्टीकरण तलब किया जाए। संस्था के कार्यों की बिंदुवार जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कार्य में अनियमितताएं मिली और काम की गुणवत्ता नहीं मिली तो कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट किया जाए। साथ ही संस्था के कर्मचारियों के के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
बता दें कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मैसर्स और टेक वेबग लिमिटेड संचालित कर रही है। प्लांट में शहर से आने वाले गंदे पानी से कीचड़ को निकाला जा रहा है। पाया गया कि प्लांट में पानी गंदा जमा हो रहा है। इसके अलावा प्लांट में गंदे पानी के अलावा उस पर सिल्ट जमी हुई पाई गई। जिसको काफी दिनों से साफ नहीं किया गया तथा क्लोरीन भी नहीं मिली। निरीक्षण के वक्त मालूम हुआ कि गंगा में जाने वाला पानी भी मानक के अनुरूप शुद्ध नहीं है, जो गंगा के पानी को दूषित कर सकता है। संस्था के प्रबंधक जयदीप सिंह से सफाई व्यवस्था के रोस्टर के बारे में जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें