फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों की क्लास ली

Sat, 06 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेतीं डीएम बी चंद्रकला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम बी चंद्रकला को जननी सुरक्षा योजना की प्रगति निराशाजनक मिली। इस पर डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों की जमकर क्लास ली। स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। इसके बाद डीएम ने शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ओडीएफ चैनल का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम बी चंद्रकला ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने पाया कि पीएचसी तथा सीएचसी में पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं होने पर भी जननी सुरक्षा योजना की प्रगति निराशाजनक है। स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति प्रदेश मेें संतोषजनक नही  हैं। यह जिले के लिए शर्म की बात है।  प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करें और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाना सुनिश्चित करें ताकि प्राईवेट नर्सिंग होम में प्रसव कराने का जन सामान्य का रुझान कम से कम से हो सके। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रसव के लिए एंबुलेंस, डिलीवरी, उपचार आदि मुफ्त उपलब्ध हैं और साथ ही प्रसव कराने वाली महिला को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, इन सब के बावजूद सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होना गंभीर प्रकरण है।  डाक्टर  जिम्मेदारी से निर्धारित लक्ष्यों को अधिक से अधिक पूरा करने का प्रयास करें।

लापरवाह आशा कार्यकत्री हटाई जाएं
डीएम बी चंद्रकला ने निर्देश दिए हैं कि कार्य में शिथिलता बरतने वाली कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशील आशा कार्यकत्रियों की तत्काल सेवा समाप्त कर दी जाए।  उनकी जगह निष्ठवान आशाओं को नियुक्त किया जाए। सीएमओ तथा  प्रभारी चिकित्साधिकारी स्तर पर निर्देशों का नाममात्र ही अनुपालन किया गया है । डीएम ने  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ड्यूटी और नियुक्ति स्थान की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण, डीपीआरओ मनीष कुमार मौजूद रहे। डीएम ने विकास भवन में नव स्थापित ओडीएफ चैनल का फीता काट कर उद्घाटन किया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार चैनल बेमिसाल बिजनौर पर तैयार फिल्मों, डाक्यूमेट्री फिल्म, तैयार करके शासन की योजनाओं तथा ओडीएफ का प्रचार प्रसार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें