डीएम, एसपी ने वकीलों से सहयोग मांगा
बिजनौर। अयोध्या प्रकरण पर आ रहे फैसले के मद्देनजर डीएम और एसपी ने जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से वार्ता की और शांति तथा उनका सहयोग करने की अपील की। कलक्ट्रेट सभागार में जिला बार अध्यक्ष एसके बबली एवं महासचिव नवदीप सिंह के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी के आमंत्रण पर डीएम ऑफिस पहुंचा और वहां पर श्रीराम जन्म भूमि पर आ रहे निर्णय की परिस्थितियों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। डीएम ने कहा कि वकील समाज को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल में अयोध्या मुद्दे पर बहुत ही विशेष फैसला आने वाला है, इसलिए सभी अधिवक्ता प्रशासन का सहयोग करें। प्रतिनिधिमंडल में जिला शासकीय अधिवक्ता वरुण राजपूत, पूर्व डीजीसी हजूर मेहंदी जैदी, अब्दुल गफ्फार खां, श्यामस्वरूप शर्मा, गजेंद्र चौहान, रविंद्र सेढा, नरेश राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, अनूप गर्ग आदि मौजूद रहे।