बिजनौर। डीएम बी चंद्रकला ने बुधवार को जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जो बंदी बिना पैरवी किए बंद हैं, उन्हें तत्काल सरकारी वकील उपलब्ध कराते हुए कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बैरकों के निरीक्षण के दौरान कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीएम बुधवार को जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने जेल की पाकशाला, बैरक, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सुभाष सिंह बघेल, जेल अधीक्षक, जेलर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।