फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने उचित कचरा प्रबंधन के दिए निर्देश

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में जिला पर्यावरण व जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम रमाकांत - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डीएम ने उचित कचरा प्रबंधन के दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पर्यावरण, जिला पौधारोपण समिति की बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने माइक्रोप्लान निरूपण कर ग्राम पंचायतवार जीपीडीपी में सम्मलित करने की प्रगति, पौधारोपण 2020 के लिए चयनित मृदा कार्य स्थलों की सूचना व प्रस्तावित पौधारोपण का सत्यापन कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों से 2019 में कराए गए वृक्षारोपण की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभा में जिला पर्यावरण, जिला पौधारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने वेब पोर्टल पर टेंपलेट अपलोड कराए जाने, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, छोईया नदी में जल प्रदूषण को रोकने, नगरीय कचरे, प्लास्टिक वेस्ट, कंस्ट्रक्शन अपशिष्ट प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण रोकने तथा निर्माण कार्य से उत्पन्न होने वाले धूल से निपटने के उपायों पर गहनता से चर्चा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) विनोद कुमार गौड़, एडीएम (न्यायिक) नितिन मदान, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, सामाजिकी वानिकी निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्रिय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें