फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
शेरकोट में किसानों की समस्याओं को सुनते डीएम रमाकांत पांडेय - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
डीएम ने किसानों को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

शेरकोट। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने हाईवे अधिकारियों के सामने हाईवे चौड़ीकरण में जमीन अधिग्रहण मामले में मुआवजे को लेकर आ रही परेशानी को सुना। लोगों ने हाईवे के अधिकारियों पर मुआवजे में मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि हाईवे अधिकारियों ने कहीं तो प्रति वर्ग मीटर जमीन का 50 हजार रुपये के रेट का मुआवजा दिया तो कहीं दो हजार रुपये का देने को दबाव बना रहे है।
विज्ञापन

शेरकोट में एनएच 74 के चौड़ीकरण मामले में जमीन मुआवजे को लेकर हाईवे के अधिकारियों और किसानों के बीच में पिछले कई महीने से टकराव चल रहा है। कई बार किसानों ने इसे लेकर हंगामा किया। एसडीएम धामपुर के सामने पीड़ितों ने मामले को उठा निदान की गुहार की थी। बृहस्पतिवार को डीएम हाईवे अधिकारियों को लेकर शेरकोट में पहुंचे और जमीन का मौका मुआयना किया। किसानों की समस्या सुनकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान दिनेश राणा, विपिन चौहान, संजीव राजपूत, संजय राणा, कपिल राणा, अजीत गहलोत, पंकज गहलोत, परविंदर चौहान, सलीम अहमद, तसलीम अहमद, मोहम्मद अकरम, समर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें