फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक की तलाशी ली व बंदियों की समस्या सुनी। डीएम व एसपी दोनों अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया और इस दौरान बैरकों की तलाशी ली व बंदियों की समस्याएं सुनी। जेल की साफ -सफाई व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। जेल में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले बंदियों के बारे में पता किया। डीएम ने जेल की लाईब्रेरी में किताबें दिलाने व जेल में पेड़ लगवाने की घोषण की। जेलर शैलेंद्र प्रताप के मुताबिक जेल की तीन बैरकों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन तीनों बैरकों को सील किया हुआ है, किसी को भी वहां नहीं जाने दिया जाता। पहले जो चार बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, वे ठीक होकर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को 19 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाये गए उन्हें स्वाहेडी कोविड सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें