दिवेश, अर्थव, तनिष्का और असना ने जीती ग्रीन बेल्ट
नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वालिया ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र दिवेश, अर्थव और छात्रा तनिष्का, असना ने ग्रीन बेल्ट जीती।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से पीएनएस अरिहंत पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें वालिया ग्लोबल एकेडमी के 32 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कोच रिंकू वर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिवेश, अर्थव, तनिष्का, असना ने ग्रीन बेल्ट, उर्वी राजपूत, यासिका, अभियांशी, काव्या, रिशिता, समीरा, ईशिका, शिवांगी, तनिशा, अराध्या, मो. मुस्तफा, शान, अनिरूद्ध, चंद्रांश, जतिन, निखिल, मानव, हाजिक, मो. हातिब, अभिनव, यश ने येलो बेल्ट जीती। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया।