उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह डायवर्जन खत्म होते ही चक्कर रोड पर करीब चार घंटे तक जाम रहा। वाहनों की इस भीड़ में बिजनौर बैराज मार्ग पर एक ट्रक में खराबी आ गई तो दूसरे में तेल खत्म हो गया। जब तक इन वाहनों को सड़क से हटवाया गया तब तक सड़क पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु कराया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डायवर्जन खत्म होते ही सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर की चक्कर रोड करीब चार घंटे तक जाम रही। सड़क पर भारी वाहन और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रैफिक को सुचारु कराया। वाहनों की भीड़ कम करने के लिए कुछ ट्रकों को मंडावर मार्ग पर भी खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रकों की संख्या काफी थी। यातायात उप निरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा की वजह से ट्रकों और भारी वाहनों को जहां तहां रोक लिया गया था।
बुधवार की सुबह ट्रकों को मुरादाबाद की ओर से बिजनौर की तरफ भेजा गया। जिस वजह से सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की इस भीड़ में बिजनौर बैराज मार्ग पर एक ट्रक में खराबी आ गई। वहीं, एक और वाहन का तेल खत्म हो गया। जब तक इन वाहनों को सड़क से हटवाया गया तब तक सड़क पर जाम लग गया।
पुलिस ने वाहनों का संचालन कराने के लिए ट्रकों की एक लाइन को मंडावर की तरफ मोड़ते हुए खड़ा कराया। वहीं एक-एक लेन को चालू कराया गया। करीब चार घंटे तक चक्कर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर तक मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु हो पाया।