फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आईटीआई भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे आईटीआई भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें गांव कल्लूवाला में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई के भवन के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि आठ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अपूर्ण है। इसमें घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग हुई है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह की ओर से प्रमुख सचिव को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्र की जरूरत व जनता के प्रयासों को देखते हुए मल्टी सेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत आईटीआई भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए करीब नौ करोड़ के सापेक्ष कुल 1.31 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए। विद्यालय भवन का निर्माण 2014 में आरंभ कराया गया था। 2018 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। भवन निर्माण शुरू होने के आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी जरूरत के मुताबिक धन अभाव के चलते पूर्ण नहीं हो पाया। पत्र में बताया गया कि सी एंड डीएस के ठेकेदारों तथा इंजीनियरों की ओर से भवन निर्माण में अत्यंत घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। जब इस संबंध में नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में लखनऊ जाकर शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद भी कई बार लिखित व मौखिक तरीके से निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को भी अवगत कराया गया। आश्वासन के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री जनपोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराकर निर्माण सामग्री की जांच व भवन निर्माण पूरा कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें