नजीबाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से की गई पथ प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण क
- जिला पंचायत की ओर से कराई गई पथ प्रकाश और नाइट विजन कैमरों की दी व्यवस्था
फोटो - 10एनजेडबी10ए, 10बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने भागूवाला से मोटा महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा के लिए जिला पंचायत की ओर से की गई पथ प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला पंचायत की ओर से 30 नाइट विजन कैमराें की व्यवस्था की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत के अभियंता कपिल देव, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ जिला पंचायत की ओर से की गई नौ किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पथ प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने नाइट विजन कैमरों तथा अन्य व्यवस्थाओं का मंडावली थाना प्रभारी रविंद्र कुमार की उपस्थिति में जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत झालू के चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मो. रफी अंसारी, मो.इफ्तखार, नवीन कुमार, रिंकू उपस्थित रहे।
साहनपुर नगर पंचायत ने भी लगाईं लाइटें
नगर पंचायत साहनपुर की ओर से शिवभक्तों की सुविधा के लिए साहनपुर के निकट हाईवे पर पथप्रकाश की व्यवस्था की गई है। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।