फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम काशीरामपुर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली /नजीबाबाद। डीएम के निर्देश पर काशीरामपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंसर पीड़ितों और ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच की। टीम ने कैंसर पीड़ितों और अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम काशीरामपुर पहुंची। टीम में शामिल डॉ. मंजू ,डॉ. समीर भटनागर, डॉ. प्रतीक किशोर, डॉ,.आशुतोष ,डॉ. संदीप कुमार ने कैंसर से पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर उनसे जानकारी की। कैंसर से पीड़ित 40 वर्षीय धीर सिंह के घर पहुंच कर स्वास्थ्य का परीक्षण किया। कैंसर पीड़ित धीरज सिंह ने टीम को बताया एक वर्ष पूर्व उसे कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी तभी से उसका उपचार जॉली ग्रांट में चल रहा है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व कैंसर से मरी जग्गो देवी और इमला देवी के परिजनों कभी हाल पूछा। टीम ने काशीरामपुर क्षेत्र का भ्रमण कर कई ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। कैंसर से गांव के कई लोगों मौतें होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें