बिजनौर में कोरोना से जंग जीतने वाले जिला बार अध्यक्ष एसके बबली।
- फोटो : BIJNOR
जिला बार अध्यक्ष एसके बबली ने जीती कोरोना से जंग
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली ने कोरोना से जंग जीत ली है।
चार अगस्त को एसके बबली एडवोकेट को कूल्हे में परेशानी होने पर परिजनों ने उन्हें लेकर कैलाश हॉस्पिटल नोएडा ले थे। इसी दौरान वहां पर उनकी कोविड-19 जांच की गई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती कर लिया था। उपचार के बाद 15 अगस्त को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिजनों और अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली। वे सकुशल घर आ गए। चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।