संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। अध्यक्ष पद पर मुख्य मुकाबला संजीव कुमार बबली एडवोकेट और नरदेव सिंह एडवोकेट के बीच होगा।
जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब एडवोकेट एवं राधेश्याम चिकारा एडवोकेट ने बताया कि एसोसिएशन का चुनाव 14 फरवरी को कराया जाएगा। चुनाव के बाद ही मतगणना करने के बाद परिणाम घोषित किया जायेगा। अध्यक्ष पद पर एसके बबली एडवोकेट एवं नरदेव सिंह एडवोकेट, महासचिव पद पर कोमल सिंह एडवोकेट एवं संजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गुलसिताब एडवोकेट, सुशील चौहान एडवोकेट एवं गजेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निपेन्द्र सिंह एडवोकेट, सतीश कुमार एडवोकेट, नरेन्द्र कुमार कश्यप एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर विपुल कुमार एडवोकेट, आशीष तोमर एडवोकेट, फुरकान अहमद एडवोकेट, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन के पद के लिए प्रवेंद्र चौहान एडवोकेट, जमशेद अहमद एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। वहीं सोमवार को प्रत्येक पद के प्रत्याशियों ने जजी परिसर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रर्दशन किया।