फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, ससुर की शिकायत पर पुलिस चौकी लाया गया था युवक

Sun, 12 Feb 2023 11:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बिजनौर

सार

चांदपुर थाना क्षेत्र के सैंथवार निवासी राजीव अपने ससुराल में पिछले 7 सालों से रहता था। बताया गया कि राजीव शराब पीने का आदी था आए दिन अपने ससुर और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में संदिग्ध हालात में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसके आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के सैंथवार निवासी राजीव अपने ससुराल में पिछले 7 सालों से रहता था। बताया गया कि राजीव शराब पीने का आदी था आए दिन अपने ससुर और पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार की शाम दौलतपुर सुक्खा निवासी उसके ससुर घासीराम ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि पिछले 7 दिनों से उसका दामाद राजीव शराब पीकर इधर-उधर घूम रहा है जिसमें उनके साथ ही मारपीट की है। 

इसकी सूचना पर पुलिस राजीव को थाना धामपुर की मानपुर शिवपुरी चौकी ले आई। बताया तो जा रहा है कि उसने अपने ही कपड़े से खुद का गला घोट लिया। जिसे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें