फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
बिजनौर में प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ करती विधायक सूचि चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। प्रदर्शनी में पहले ही दिन काफी लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में रोशनी में नहाए झूले बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से दो साल से प्रदर्शनी का आयोजन नहीं हुआ था। इस साल जब से प्रदर्शनी का ठेका हुआ था तभी से नगरवासी प्रदर्शनी शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। चेयरपर्सन के उद्घाटन के वक्त मौजूद नहीं होने की वजह से सदर विधायक नाराज दिखाई दीं, उन्होंने चेयरपर्सन के बिना ही फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी का कहना है कि वे और उनकी पत्नी कार्यक्रम स्थल पर ही थे। वेे सदर विधायक को लेने गए थे, विधायक कार्यक्रम स्थल पर पहले पहुंच र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें