फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए किया जाने लगा नामावली का वितरण

Sat, 21 Jan 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्र अनुक्रमांक जरुरी
विज्ञापन

- करीब 40 हजार छात्र इंटर में पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चक्र में 29 जनवरी से प्रस्तावित है। करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्र का अनुक्रमांक व अन्य शैक्षिक जानकारी का होना जरूरी है। इसलिए बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा को देखते हुए छात्रों की नामावली भेज दी है। डीआईओएस कार्यालय ने कालेजों को नामावली का वितरण शुरू कर दिया है।
यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में दो चक्र में हो रही है। पहला चक्र 21 जनवरी से शुरू हो गया है। जिले के शिक्षक गैर जनपदों में प्रयोगात्मक परीक्षा लेने जा रहे हैं। जिले के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चक्र में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक है। प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों को उत्तर पुस्तिका तथा अन्य अभिलेखों पर अपना अनुक्रमांक लिखना होता है। डीआईओएस कार्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह के अनुसार जिले में 268 इंटर कालेज है। जिनमें करीब 40 हजार विद्यार्थी इंटर में पंजीकृत हैं। इंटर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान, गृहविज्ञान, कृषि आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा होती है। सह प्रभारी अननंशु माहेश्वरी के मुताबिक बोर्ड से इंटर के विद्यार्थियों की नामावली प्राप्त हो गई है। कालेज नामावली जल्द प्राप्त कर लें। जिससे विद्यार्थी को प्रयोगात्मक परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामावली में गलतियों का संशोधन बोर्ड से डीआईओएस कार्यालय के अनुसार नामावली में छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, अनुक्रमांक, छात्र द्वारा लिए गए विषय, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या आदि अंकित होते हैं। बताया कि विद्यालय नामावली का मिलान कालेज के मूल अभिलेखों से कर लें। यदि किसी प्रकार की कोई ग़लती सामने आए तो बोर्ड कार्यालय में संपर्क करें। संशोधन बोर्ड कार्यालय से ही होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें