आंगनबाड़ी केंद्र पर दूध और घी का किया वितरण
रेहड़। आंगनबाड़ी केंद्र मानियावाला पर बाल विभाग द्वारा घी व दूध का वितरण किया गया।
सीडीपीओ रीता देवी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र मानियावाला पर गर्भवती, धात्री महिलाओं, सात माह से तीन वर्ष तथा तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों को देशी घी तथा दूध पाउडर का वितरण किया। मुख्य अतिथि बीडीओ अफजलगढ़ जौहरी ने कहा कि कुपोषण के खात्मे को लेकर सरकार बहुत ही संवेदनशील है। बाल विकास विभाग इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर एडीओ पीपी सुरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य सेविका बिंदू सिंह सहित कई आंगनबाड़ी कार्यर्ता मौजूद रहीं।