फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर दिव्यांगों को बांटीं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर दिव्यांगों को बांटीं खुशियां
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। प्रेमधाम आश्रम और मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में दिव्यांगों ने उल्लासपूर्ण वातावरण में दीपावली मनाई। मुस्सेपुर आश्रम में सीडीओ पूर्ण बोरा ने परिवार सहित पहुंचकर दिव्यांगों के साथ दीप जलाए और उन्हेें मिष्ठान व भोजन वितरित किया।
दिव्यांगों को दीपावली की खुशियां देने के लिए अधिकारी और समाजसेवी आगे आए। आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में संचालिका कमलेश आर्य की उपस्थिति में सीडीओ पूर्ण बोरा और उनकी पत्नी ने पहुंचकर दिव्यांगों के साथ कुछ समय बिताया। दिव्यांगों को भोजन व मिठाई बांटी और दीप जलाकर उन्हें दीपोत्सव में शामिल किया। प्रधानाचार्य गर्जना आर्य ने दीपोत्सव में दिव्यांगों संग दीप जलाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने मुस्सेपुर आश्रम जाकर दिव्यांगों को मिठाई बांटकर उनका उत्साह वर्धन किया। उधर प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और समाजसेवियों ने आश्रम के दिव्यांगों के साथ दीपावली का जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें