फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का जमकर हंगामा, अस्पताल में की तोड़फोड़

Wed, 10 Aug 2022 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों में अस्पताल में हंगामा कर दिया। महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुमुद का हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। वह अवकाश पर थीं। स्टाफ नर्स विनीता ने देर रात महिला का प्रसव कराया।
विज्ञापन
महिला व बच्चे की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रसव के दौरान जच्चा- बच्चा की मौत होने से परिजनों नेलापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों और उनके साथियों ने  राजकीय चिकित्सालय में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


नांगल सोती निवासी आकाश ने अपनी पत्नी बरखा (22 वर्ष )को प्रसव के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय नजीबाबाद में मंगलवार की दोपहर बाद भर्ती कराया था। 

महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुमुद का हाल ही में स्थानांतरण हुआ है। वह अवकाश पर थीं। स्टाफ नर्स विनीता ने देर रात प्रसव कराया। प्रसव के दौरान नवजात पुत्री और कुछ समय बाद उसकी मां की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: नानी-धेवती की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे, 8 जुलाई को बना था प्लान, फिर दामाद ने ऐसे कराया डबल मर्डर
विज्ञापन


स्टाफ नर्स का कहना था कि मृतक पुत्री ने जन्म लिया। पुत्री के जन्म के बाद उसकी मां की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की।स्टाफ नर्स ने पुलिस और सीएमओ को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


 एसडीएम विजय वर्धन तोमर, थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा, सराय चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूनिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने दोनों पक्षों  को समझाया।अस्पताल नर्स पर लापरवाही से प्रसव कराने से मां बेटी की मौत के लिए हंगामा कर रहे परिजन तोड़फोड़ की कार्यवाही होने के डर से शांत हो गए और शव को लेकर वापस नांगल सोती चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें