फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में परिवर्तन से दावेदारों में बेचैनी

Tue, 25 Apr 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के वार्डों के परिसीमन बदलने के बाद सभासद और चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे दावेदारों में बेचैनी बढ़ गई है। बदले परिसीमन के खिलाफ नगर पालिका बिजनौर में अब तक करीब 15 शिकायतें आ गई हैं। इसमें परिसीमन में फिर से बदलाव की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका बिजनौर की जनसंख्या 92 हजार 93 है। पालिका में 25 वार्ड हैं। हर वार्ड में औसत जनसंख्या करीब साढ़े तीन हजार होनी चाहिए। लेकिन पहले वार्डों में जनसंख्या असमान रूप से बंटी थी। कहीं पर जनसंख्या दो हजार थी, कहीं तीन हजार तो कहीं पर चार हजार। इसको देखते हुए वार्डों के परिसीमन बदले गए हैं।

वार्डों की सीमाएं बदली गई हैं। नए परिसीमन को देखकर सभासद और दावेदारों के होश उड़े हुए हैं। इनके खेमे के वोटर दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 20 के सभासद महमूद कस्सार ने नए परिसीमन पर आपत्ति लगाते हुए कहा है कि उनके वार्ड को तीन हिस्से में बांट दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने वार्ड में बहुत विकास कराए हैं। इसका कुछ हिस्सा दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया है। वे चाहते हैं कि परिसीमन में उनके वार्ड की सीमा का ध्यान रखा जाएं। 


सभासद सार्थक चौधरी, जुल्फिकार बेबी आदि ने भी नए परिसीमन के खिलाफ आपत्ति दाखिल की हैं। उधर, इस संबंध में नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह ने नए परिसीमन पर आपत्तियां मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें