फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशे में दूल्हे के डांस पर विवाद वधु ने साथ जाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर । थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित बैंक्वेट हॉल में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे के शराब के नशे में डांस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि फेरों के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बरात के आगमन के बाद चढ़त के दौरान दूल्हा कथित रूप से नशे में धुत होकर डांस करने लगा। वधू पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मौके पर मौजूद संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
ग्रामीणों के मुताबिक, सात फेरों की रस्म के बाद दुल्हन को दूल्हे के नशे में होने और विवाद की जानकारी हुई। इस पर उसने अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया और करीब छह घंटे तक पंचायत स्तर पर वार्ता चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है और आपसी समझौते के प्रयास जारी हैं। बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें