- भाकियू चढूनी की ओर से हुआ बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। भाकियू चढूनी की ओर आयोजित बैठक में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर की गई वादा खिलाफी पर नाराजगी जाहिर की गई। किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
मंगलवार को गांव शाहनगर निवासी संगठन के युवा जिला महासचिव परवेंद्र सिंह के आवास पर भारतीय किसान चढूनी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमेें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी और युवा जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि बिलाई चीनी के प्रशासनिक अधिकारियों ने 17 व दो तारीख को किसानों के गन्ने का प्रतिदिन दो करोड़ 51 लाख रुपये दिलाए जाने का वायदा किया है। मिल अधिकारियों ने वादाखिलाफी करते हुए 17 फरवरी को दो करोड़ रुपये कम दिए हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन किसान हितैषी है। किसानों के हित के लिए मिल से भुगतान लेने आरपार की लड़ाई लड़कर किसानों के गन्ने का बकाया समस्त भुगतान दिलाएगा। मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी दो मार्च को वादाखिलाफी की तो संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रणनीति तय कर शीघ्र ही मिल गेट पर महापंचायत कर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला युवा उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मोहित कुमार, भूरे सिंह, रविकुमार, अरुण कुमार, रोहतास सिंह, मूला सिंह आदि मौजूद रहे।