बिजनौर में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मतदान केंद्र की बिजली गुल होने से वोटिंग करीब 15 मिनट देरी से शुरू हुई।
गौरतलब है कि सब्जी मंडी की दुकानों में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई थी। इससे सब्जी मंडी समेत आसपास के मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। जीआईसी की भी बिजली नदारद थी। मतदान का समय सुबह सात बजे से था। जीआईसी केंद्र पर मतदाता पौने सात बजे से ही लाइन में लग गए थे, लेकिन मतदान कक्षों के बूथों में अंधेरा था।
पीठासीन अधिकारी और कर्मियों ने मोबाइल और मोमबत्ती की लाइट
में मतदान कराने का प्रयास किया। सवा सात बजे जेनरेटर चलाया गया। इसके बाद ही मतदान
शुरू हुआ।