फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में हुई उद्यमिता विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनआईआईटी की वेबिनार में स्कूल कालेज बंद होने की स्थिति में उद्यमिता में नवीनता लाने सहित कई शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में कोविड-19 के दौरान स्कूल कालेज बंद होने की स्थिति में रचनात्मक कार्य और स्वत: रोजगार से जुड़े तकनीकीशिक्षा पर वेबिनार आयोजित की गई। मुख्य वक्ता कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एंड सोशल साइंस प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर माधवेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल-कालेज शिक्षण कार्य प्रभावित होने की स्थिति में तकनीकी के क्षेत्र में उद्यमिता विकास से जुड़े कई बिंदुओं और उद्यमिता में नवीनता की भूमिका पर चर्चा की। वेबिनार में प्रबंधन विभाग के मोहित गर्ग, उज्ज्वल कुमार टांक, शीबा रुही, आशीष भारद्वाज, अमन अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। एनआईआईटी प्रबंधन विभाग की ओर से कार्यकारी निर्देशक अभिनव अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी की देखरेेख में आयोजित वेबिनार में 285 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें