फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन ही संघ की पहचान

Sun, 28 Jan 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कार्यक्रम को संबोधित करते अजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रोदय अभ्यास कार्यक्रम में प्रांत बौद्धिक प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि मेरठ में होने वाला राष्ट्रोदय कार्यक्रम संघ का विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सभी ढाई लाख से अधिक स्वयंसेवक गणवेश में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

रविवार को आरएसएस ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रोदय अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि मेरठ में 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक स्वयंसेवक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। स्वयंसेवकों की मांग पर एक व दो फरवरी को भी रजिस्ट्रेशन कराएं जाएंगे। कहा कि अनुशासन ही आरएसएस की पहचान है। उन्होंने स्वयंसेवकों को शाखा की महत्ता भी बताई, कहा कि संघ की शाखा में व्यक्तित्व निर्माण होता है। स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। इससे पूर्व स्वयंसेवकों    को योगाभ्यास और व्यायाम कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्धमान कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य जीआर गुप्ता ने की। कार्यक्रम में जिला संघचालक डॉ. टीसी अग्रवाल, नगर संघ चालक विकास लाटियान, प्रशांत महर्षि, धीर सिंह, डॉ. विदित     कुमार आदि मौजूद रहे।

राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया
नजीबाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकीकरण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। एमडीएस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सह संघचालक प्रेमचंद्र ने हिंदुत्व की रक्षा, जात-पात के बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में समाज की एक जुटता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्र उदय के शंखनाद कार्यक्रम में 25 फरवरी को अधिक से अधिक स्वयंसेवकों से   पहुंचने का आह्वान किया। पूर्ण गणवेेश के साथ एमडीएस इंटर कॉलेज में आरएसएस स्वयंसेवकों ने अनुशासित डेमो के साथ एकीकरण कार्यक्रम आयोजित किया।  डॉ.एमके घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला सह संघचालक सुभाष कुमार, नगर संघचालक विपिन महेंद्रा, नगर कार्यवाह द्रवित कुमार, सह कार्यवाह पूरन सिंह, व्यवस्था प्रमुख कोमल    कुमार, अंशुल मेहरा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें