फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर सिंह के हाथ कमान

Sat, 13 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू के नए पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिला भाकियू की कमान अब दिगंबर सिंह के हाथ में होगी। दिगंबर सिंह को ठाकुर रामअवतार सिंह की जगह जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के मुताबिक संगठन की मजबूती, किसान का शोषण रोकना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।    
विज्ञापन

  
मुरादाबाद मंडल के प्रभारी बिजेंद्र यादव ने ग्राम रशीदपुरगढ़ी स्थित भाकियू कार्यालय पर दिगंबर सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाने का एलान किया। यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी नियुक्ति पत्र दिगंबर सिंह को सौंपा। रामअवतार सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार मुरादाबाद मंडल के महासचिव बने हैं। रामअवतार सिंह ने 26  फरवरी को जिला अध्यक्ष का तय तीन साल का  कार्यकाल पूरा कर लिया था। कार्यक्रम में राम        अवतार सिंह, बाबूराम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें