फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से रूबरू हुए डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों से रूबरू हुए डीआईजी
विज्ञापन

बिजनौर। त्योहारों को लेकर पुलिस अफसर कोताही बरतना नहीं चाहते। इसी क्रम में डीआईजी ने जिले का दौरा करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। जिले के लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों को सुरक्षा के संबंध में सुझाव दिए। डीआईजी ने कहा कि त्योहार के वक्त अगर कैश ज्यादा हो तो बैंक में जमा या निकासी के वक्त पुलिस की मदद प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईजी मुरादाबाद शलथ माथुर बिजनौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में जिलेभर के गण्यमान्य लोगों और व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। डीआईजी ने कहा कि जिनके प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वे सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। सीसीटीवी आज के दौर में बेहद जरूरी हो गया है। कहा कि दुकानों या प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मियों पर नजर रखें, उनके चरित्र सत्यापन करवा लें। त्योहारों पर अधिक कैश होने की स्थिति में पुलिस की मदद लेने में गुरेज नहीं करें। साथ ही पुलिस अफसरों से कहा कि थानास्तर पर व्यापारियों के साथ गोष्ठी करते हुए संवाद करें। आतिशबाजी के भंडारण को लेकर भी निगरानी करने के निर्देश पुलिस को दिए। इस दौरान एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें