फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन साल से नहीं डायटीशियन, स्टाफ नर्स दे रहीं आहार

Wed, 07 Jun 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोषण पुनर्वास पर स्टाफ नर्स की भी कमी
विज्ञापन

- सीएमओ ने समाप्त किया एक स्टाफ नर्स का अटैचमेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित हैं। मगर तीन साल से इस केंद्र पर कोई भी डायटीशियन तैनात नहीं है, जो बता सके कि बच्चों को कितना आहार देना है। स्टाफ नर्स अनुमान से ही कुपोषित बच्चों को आहार दे रही हैं।

कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषण युक्त आहार सही मात्रा देने में बहुत जरूरी होेता है। इसमें अहम भूमिका डायटीशियन की होती है। डायटीशियन बच्चे के वजन, उम्र के हिसाब से आहार की सही मात्रा बताता है, लेकिन बिजनौर मेडिकल अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में डायटीशियन ही नहीं है। जिसके चलते स्टाफ नर्स अपने हिसाब से बच्चों को आहार दे रही हैं। पोषण पुनर्वास केंद्र में इस समय 10 कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। जिन्हें कुपोषण से बाहर लाने के लिए दवाइयां और पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र के लिए चार स्टाफ नर्स की तैनाती है। मगर एक स्टाफ नर्स मातृत्व अवकाश पर चल रही है। उसकी जगह एक नर्स का सीएमओ की तरफ से अटैचमेंट किया गया था। मगर अब उस नर्स का अटैचमेंट रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते इस समय पोषण पुनर्वास केंद्र में तीन स्टाफ नर्स काम कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
पोषण पुनर्वास केंद्र में डायटीशियन तैनात नहीं है। इसके बारे में मुख्यालय को लिखा जा चुका है। सीएमओ की तरफ से स्टाफ नर्स का अटैचमेंट समाप्त करने का पत्र भेजा गया है। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को पोषण युक्त आहार दिया जा रहा है - डॉ. मनोज सैन, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें