फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संसद के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
नजीबाबाद में किसानों से संपर्क करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसान संसद के लिए किया जनसंपर्क
विज्ञापन

नजीबाबाद/चंदक। भाकियू पदाधिकारियों ने आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित किसान संसद को सफल बनाने के लिए तहसील क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, जिला महासचिव सोनू चौधरी, मंडल महासचिव चौ. ध्यान सिंह ने गांव बड़ा पाईमार, खानपुर, गजरौला, खाईखेड़ी, सादातपुर, जगदीशपुर, श्रवणपुर, गुनियापुर आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि नौ अक्तूबर को आरबीएस इंटर कॉलेज में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुरेश आर्य की ओर से किसान संसद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत शामिल होंगे। जनसंपर्क में आशाराम, अजयपाल सिंह, मोहित कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार, राजवीर सिंह, कार्तिक कुमार, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे। चंदक में भी भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारियों ने शनिवार को ग्राम शादीपुर, रायपुर, तिमरपुर, रतनपुर, अंगाखेड़ी, भवानीपुर, तिसोतरा आदि में किसानों से जनसंपर्क कर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें