फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढे और जलभराव, राहगीर परेशार

विज्ञापन
जलालाबाद के आजाद चौक मार्ग पर गड्ढे और जल भराव। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे और जलभराव, राहगीर परेशार
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे, आजाद चौक, नांगल-चंदक मार्ग सहित कई मार्गों पर गहरे गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे से जुड़ा जलालाबाद का आजाद चौक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आजाद चौक से लेकर नजीबाबाद के मालन नदी पुल तक बाईपास मार्ग पर गड्ढों में गिरकर दुपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। जलालाबाद निवासी खुर्शीद शेख, नफीस अहमद, याकूब राइन, ग्राम प्रधान मो. जाकिर का कहना है कि जलालाबाद का आजाद चौक मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। गांव राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर, इस्माइलपुर, हुसैनपुर और हरिद्वार जाने के लिए इस मार्ग का बाईपास के रूप में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासमिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। यहां पैदल चलना भी दुश्वार है। नांगल-चंदक मार्ग का भी यही हाल है। इस मार्ग से गांव हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर, मायापुरी, चमरौला, सैदपुरी, जीतपुर, कामराजपुर आदि गांव जुड़े हैं। ग्रामीण विक्रम सिंह, अरुण, विनीत कुमार, इरशाद अहमद, फरीद अहमद का कहना है कि गांव हरचंदपुर के पास मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल है। लोनिवि के जेई पन्नालाल का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें