फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का संवाद : जिसे जनता चुने, वही कुर्सी पर बैठकर करे काम

Tue, 02 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जिसे जनता चुने, वहीं अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर शहर के विकास के लिए काम करे। शहर में साफ-सफाई, चौराहों का सुंदरीकरण, टूटी सड़कों का निर्माण, पानी निकासी और बायो मेडिकल बेस्ट के निस्तारण को एक प्लांट लगाना, नगर पालिका के कार्य वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करें। यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द किए जाएं। मतदाता अपने मत के माध्यम से सोच समझकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए योग्य, ईमानदार, कर्मठ प्रत्याशी का चयन करें। यह बाते गणमान्य व्यक्तियों ने अमर उजाला के आयोजित संवाद में कहीं। संवाद
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई अहम है। शहर की बाहरी कालोनियों व सड़कों पर नियमित साफ-सफाई करें। सीवर व पाइप लाइन के लिए तोड़ी गई सड़के यूं छोड़ ही छोड़ देते है। जो दुर्घटना का कारण बन रही है - डॉ. अक्षय कुमार
बायो मेडिकल बेस्ट के निस्तारण के लिए शहर में कोई प्लांट नहीं है। प्लांट न होने पर चिकित्सक निजी कंपनियों देना पड़ता है। वह कई दिनों तक अस्पताल में रखा रहता है। पालिका अपने स्तर बजट से इसका प्लांट लगाएं - डॉ. नवनेश कोठारी
विज्ञापन

बायो मेडिकल बेस्ट शहर की मुख्य समस्या है। पालिका यह प्लांट लगाएं। साथ ही शहर के पार्कों व चौराहों का सुंदरीकरण करें। इससे शहर सुंदर लगेगा - ओमेन्द्र त्यागी
शहर में बाहरी कालोनियों में सबसे ज्यादा समस्या जर्जर लाइन, मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन है। इन्हें हटवाया जाए। शहर के सुंदरीकरण पर कार्य करें। नालों तक हुए अतिक्रमण हटे - गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट
जर्जर तार बदले जाएं। पालिका को एक वेबसाइट बनाई जाएं, जिसमें पालिकाएं अपना लेखा-जोखा अपलोड करें। शहर के पूरे पार्कों का रखरखाव किया जाए - डॉ. अंकुर भारद्वाज
शहर की आबादी बड़ी है, तो वहां विकास करने की भी चुनौति रहेगी। कई साल पहले बिछाई सीवर लाइन चल नहीं रही। हादसों का सबब बनी हुई है। बजट खर्च हुआ और चली भीनहीं। शास्त्री चौक से सेंटमेरी तक डिवाइडर बनें, उसमें बिजली लाइन व पौधे रोपित किए जाए - पवन कुमार एडवोकेट
सरकारी कर्मचारी, अधिकारी 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। वैसे ही जनप्रतिनिधि जनता की सेवा में रहे। जनता जिस का चयन करें, वहीं कार्य करें। यह प्रतिनिधि के पति पद बंद हो - केशव सिंह, सेवानिवृत्त सैनिक

नगर पालिका में मोटा बजट आता है। पालिका विकास कार्य और बजट दोनों को वेबसाइट पर प्रदर्शित करें। बजट को इमानदारी के साथ विकास के कार्यों में खर्च करें। शहर का विकास व सुंदरीकरण होगा - चौधरी हरवीर सिंह
शहर में पानी निकासी, बिजली आपूर्ति को अच्छी लाइनें, अतिक्रमण से निदान के लिए अच्छा कार्य किया जाए। पालिका बजट का सही प्रयोग करें। प्राथमिक उपचार के लिए व्यवस्था हो - लव कुश फौजी
शहर के मोहल्लों व गलियों में दुकानों नहीं होनी चाहिए। बाजार व सड़कों पर अतिक्रिमण को हटाया जाए। शहर में पानी निकासी की व्यवस्था सही कराई जाए - वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौधरी

शहर के अंदर से लेकर बाहरी कालोनियों में पानी निकासी की व्यवस्था खराब है। इस कारण नालों का पानी सड़कों पर भरा रहता है। डिवाइडर का निर्माण कराएं और उसमें पौधे रोपित किए जाएं - डाॅ. पंकज त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें