फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी नगीना के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद बिजनौर ले जाते समय मृत्यु हो गई। सोमवार शाम करीब पांच बजे उत्तराखंड रोडवेज की एक बस नगीना होते हुए धामपुर की तरफ जा रही थी। जब बस नगीना में कालाखेड़ी रेलवे फाटक के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही बाइक की बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर जाते समय युवक की रास्ते में मृत्यु हो गई। मृतक युवक की पहचान क्षेत्र के ग्राम हीरावाली महेशपुर निवासी 35 वर्षीय रविकांत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें