फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव-गुलदार संघर्ष कम करने के लिए गांवों में करें संवाद : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मानव-गुलदार संघर्ष न्यूनीकरण के लिए आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में मानव-गुलदार संघर्ष न्यूनीकरण के लिए बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों ने मानव-गुलदार संघर्ष कम करने के लिए गांवों में जाकर लोगों से समय-समय पर संवाद करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि गांवों में पैंपलेट, पोस्टर, संवाद कर जागरूक करें, जिससे मानव गुलदार संघर्षों में कमी आएगी। गुलदार प्रभावी क्षेत्रों में पिजंरों, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कहा। साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मानव गुलदार संघर्ष के लिए चिन्हित संवेदनशील गांवों में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग सतर्कता और सजगता बरते और जनसामान्य को बचाव के उपाय बताएं। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, उप निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व दिगंत नायक, एसडीएम धामपुर रितु रानी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी आमानगढ़ खुशबू उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें