फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लिए घोषित पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
धीरज अग्रवाल नगर अध्यक्ष और महेश गुप्ता संरक्षक मनोनीत
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने व्यापारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग करते हुए व्यापारी हितों के संघर्ष करने और संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। धीरज अग्रवाल को नगर अध्यक्ष और महेश गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल की पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उप्र उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ता आया है। व्यापारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग करते हुए संघर्ष करना होगा। कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठन को मजबूत करना प्रत्येक पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धीरज अग्रवाल को नगर अध्यक्ष और महेश गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किया। आदर्श नगर क्षेत्र में भगवान दास को नगर अध्यक्ष और रितेश सैन को संरक्षक मनोनीत किया। इस मौके पर रणवीर सिंह निराला, हिमांशु तायल, हार्दिक अग्रवाल, मलखान सिंह, विक्की शर्मा, अभय गोयल, नितिन सिंघल, आशीष वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें