फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: बिजनौर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट; यहां मिलेगी आतिशबाजी

Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: शक्ति चौक से डाकखाना की ओर से सिविल लाइन में कार चलेंगी। ई रिक्शा सिविल लाइन जा सकेंगी, लौटने के लिए दूसरा रास्ता रहेगा। शहर में आईटीआई में आतिशबाजी बिकेगी। 
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस पर शु्क्रवार को बाजार में भीड़ उमड़ेगी, ऐसे में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बिजनौर शहर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। सिविल लाइन में शक्ति चौक से डाकघर की ओर कार की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। ई रिक्शा जा सकेंगी, लेकिन लौटने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

यातायात प्रभारी निरीक्षक रवि नैन ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन और बाजार का मुआयना कर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया। जिसे शुक्रवार सुबह दस बजे से लागू कर दिया जाएगा। बिजनौर शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए पहले से ही दो जोन की व्यवस्था बनी हुई है। इसमें भी फेरबदल करते हुए सिविल लाइन में ई रिक्शा संचालन वन वे रहेगा। शक्ति चौक से डाकघर की ओर ई रिक्शा जा सकेंगी। मगर इन्हें रोडवेज बस स्टैंड या बुल्ला के चौराहे से होते हुए वापस आना होगा। इसके अलावा कार की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
साथ ही डाकघर चौक से घंटाघर की ओर से ई-रिक्शा भी नहीं जा सकेंगी। दूसरे रास्ते से मुख्य बाजार में ई रिक्शा न चली जाएं, इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज के पास बैरिकेड लगा दी गई हैं।
 

जाम से निपटने को तैनात रहेगी पुलिस
सिविल लाइन में जाम से निपटने के लिए दो जगहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। ताकि खरीदारी करने वाले लोगों की आवाजाही सुगम हो सके। बता दें कि धनतेरस पर बाजार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।
 

आईटीआई में बिकेगी आतिशबाजी
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शहर में ई रिक्शा और कारों के संचालन के लिए रुट तय कर दिए गए हैं। भीड़ से निपटने के लिए हर बार की तरह इस बार भी आतिशबाजी राजकीय आईटीआई के मैदान में बिकेगी। यह स्थान शहर की भीड़भाड़ से भी दूर है।
 

स्योहारा के रामलीला मैदान में ही बिकेगी आतिशबाजी
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने स्योहारा पुलिस टीम के साथ नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
 

सीओ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सभी पुलिसकर्मी अनुशासन और मुस्तैदी के साथ दिन-रात ड्यूटी करते हुए त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी की बिक्री केवल रामलीला मैदान में होगी। आतिशबाजी की दुकानों पर लोहे की चादर की छत होना अनिवार्य है। सभी व्यापारी पर्याप्त मात्रा में रेत और पानी की व्यवस्था रखेंगे। 
 
विज्ञापन

दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परेशानी न हो। सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहेंगी। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने व्यापारियों अरुण कुमार वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश बंसल, आशीष माहेश्वरी, स्वेत रस्तोगी, पारस वर्मा आदि से मुलाकात कर पुलिस की कार्यशैली का फीडबैक लिया तथा दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सतर्क रहने की अपील की। इस अवसर पर व्यापारियों ने सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार और अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल का सम्मान किया।

ये भी देखें...
सहारनपुर: सामूहिक दुष्कर्म में रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर दोषी; सरकारी आवास पर चार लोगों ने बनाया था शिकार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें