फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर का लोहा कारोबार एक निकाय-एक उत्पाद के तहत मुरादाबाद मंडल में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- धामपुर के लोहा कारोबार को अब तेजी से लगेंगे विकास के पंख
विज्ञापन

- कारोबार के प्रचार के लिए तैयार हो रहा एप, बनाई जा रही वेबसाइट







सतीश शर्मा


धामपुर (बिजनौर)। धामपुर के लोहा कारोबार को अब विकास के पंख लगेंगे। कारण है कि इस कारोबार को एक निकाय-एक उत्पाद के तहत मुरादाबाद मंडल में चयनित कर लिया गया। उत्पादनकर्ताओं को बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने के लिए एप और वेबसाइट तैयार की जा रही है। इससे माध्यम से धामपुर के कारोबारी अपने उत्पादों तवा, परात, कढ़ाव, कढ़ाई, डेग आदि का देश-विदेशों में प्रचार कर सकेंगे।

धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान को लाेहा कारोबारियों के रूप में पहचाना जाता है। यहां कोई घर परिवार ऐसा नहीं है, जिसमें लाेहे के उत्पादों को तैयार कर प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में न बेचा जाता हो। कारोबारियों के मुताबिक वार्षिक टर्न ओवर पांच करोड़ से अधिक का है। दिन रात यहां तवा, परात, कढ़ाव, कढ़ाई, डेग आदि उत्पादों को बनाने के लिए छोटे-बड़े कई कारखाने है।
विज्ञापन

अब इस कारोबार को देश के साथ साथ विदेश में भी पहचान मिलेगी। वजह है कि एक साल पहले पालिका परिषद की ओर से लोहे के कारोबार से जुड़े लोगों का एक निकाय- एक उत्पाद के तहत सर्वे कर प्रस्ताव को शासन को भेजा गया था। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि वैसे तो यहां पर काफी लोग इस धंधे से जुड़े है। मगर, प्रमुख रूप से केवल 16 कारोबारी वृहद स्तर के कारोबारी सर्वे में मिले थे। इनका वार्षिक टर्न ओवर पांच करोड़ से अधिक का है। बताया कि सरकार ने प्रस्ताव पर विचार करते हुए इस उद्योग को भी एक निकाय-एक उत्पाद के तहत मुरादाबाद मंडल में शामिल कर लिया है। (संवाद)







कारोबारी बोले, पहले से और अधिक करेंगे मेहनत
लोहा कारोबारी अय्यूब, नासिर, तसलीम और निजाबुल आदि का कहना है कि चयन होने से अब उनका कारोबार पहले की तुलना में और उड़ान भरेगा। यह उनके उद्योग के लिए बेहतरी का संकेत है। वे और मेहनत से काम करके अपने माल को विश्वस्तर पर दिलाने का प्रयास करेंगे।

चयन हुआ तो है लाभ होगा



यह कार्यक्रम एक निकाय-एक उत्पाद निकायों से संबंधित है। यदि चयन हुआ तो वास्तव में कारोबार और कारोबारियों को लाभ होगा। - अमित कुमार सिंह, उद्योग उपायुक्त बिजनौर
विज्ञापन







दिल्ली, उत्तराखंड में भी डिमांड

कारोबारियों का कहना है कि अभी तक उनका माल दिल्ली, उत्तराखंड और प्रदेश के अधिकांश जिलों में निर्यात होता है। बड़ी पहचान मिलने पर कारोबार और तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें