फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 से 18 माह के भीतर अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में बनेगा धामपुर का रेलवे स्टेशन: रेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
16 से 18 माह के भीतर अत्याधुनिक स्टेशन बनेगा धामपुर
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। रेल और इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि धामपुर रेलवे स्टेशन को 16 से 18 माह के भीतर अत्याधुनिक स्टेशन के रूप में तैयार करने की बात कही। उन्होंने दूरसंचार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री ने नगीना मार्ग स्थित यूरेशिया होटल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि धामपुर का स्टेशन बहुत पुराना है। इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से अवगत समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। छह स्थानों पर फाटकों की ओर से आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने दूरसंचार व्यवस्थाओं को मजबूती पर जोर दिया। कहा कि उनकी ओर से बिजनौर के टेलीफोन एक्सचेंज का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को एक्सचेंज की क्षमता को बढ़ाने और हर हाल में कम से कम पांच हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक लाख 64 हजार का प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन

धामपुर से काशीपुर तक रेलवे लाइन बिछाने को लेकर हुए सर्वे के बाबत उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। रेलवे का प्रोजेक्ट अन्य प्रोजेक्टों से महंगा होता है। पहले यह देखा जाता है कि प्रति किमी सड़क मार्ग की क्या स्थिति है। यदि जरूरी होता है तो रेल प्रोजेक्ट को पूरा कराने का प्रयास किया जाता है। ट्रेनों के कोरोनाकाल के बाद खत्म हुए स्टॉपेज के बारे में रेलमंत्री ने कहा कि ट्रैक मेंटीनेंस व ट्रेन हादसों को कम करने के लिए स्टॉपेज को कम किया गया है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, मोहित बेनिवाल, महेंद्र धनौरिया, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भूपेंद्र बॉबी, विधायक ओमकुमार, राघव शरण गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें