फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता के मंदिर पर नहीं लगा मेला

विज्ञापन
धामपुर में शीतला माता के मंदिर के बाहर पूजा करती महिला श्रद्वालु। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
शीतला माता के मंदिर पर नहीं लगा मेला
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में शीतला माता मंदिर पर हर साल आषाढ़ माह में मेले का आयोजन होता है। इस बार महामारी के चलते पुलिस ने मंदिर के बाहर मेले का आयोजन नहीं होने दिया। मंदिर के पुजारी शिवम गोस्वामी को हिदायत दी कि यदि किसी ने मंदिर के भीतर पूजा करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। उधर मंदिर के बाहर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गेट बंद होने से महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से पूजा की। महिला श्रद्धालु आरती, सुनीता, गीता, पूनम, रूपा रानी, ममता, अर्चना आदि का कहना है कि इस बार उन्हें मंदिर में पूजा करने में दिक्कत आई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूजा करने का तो सभी को अधिकार है पर पुलिस की ओर से जिस तरह से मंदिर के गेट बंद कराया गया। वह गलत है। इस प्रकार से पूजा पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें