धामपुर। धामपुर चीनी मिल के जीएम (गन्ना) आजाद सिंह ने बताया कि सोमवार को चीनी मिल में मशीनरी की सफाई करने के कारण मिल सुबह 10 बजे से बंद है। देर रात करीब आठ तक काम पूरा होने के बाद मिल गन्ने की पेराई शुरू हो सकेगी। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाने की अपील की।