खाद्यान्न किट वितरित की
नगीना। श्री पंजाबी महावीर मंदिर सैयदवाड़ा प्रबंध कमेटी द्वारा क्षेत्र के 100 परिवारों को खाद्यान्न की किट वितरित की गई।
प्रबंध कमेटी के राजकुमार सेठी ने बताया की कमेटी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के चयनित गरीब लोगों के घर घर जाकर खाद्यान्न किट वितरित कीं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में गोरखनाथ खन्ना, घनश्याम मुठरेजा, हिमांशु, चरणजीत, रोहित, मनीष सेठी, ओमप्रकाश बांगा, दलीप चांदना, पिंकी कुमार का सहयोग रहा।