प्रयागराज में धामपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष को ई-लाईब्रेरी के कागजात सौंपते बार कौंसिल यूपी के चे
- प्रयागराज में बार कौंसिल यूपी के चेयरमैन पीआर मौर्य ने सौंपे कागजात
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर बार एसोसिएशन को मुरादाबाद मंडल में सबसे पहले ई-लाइब्रेरी की सौगात मिली है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज में बार कौंसिल यूपी के चेयरमैन पीआर मौर्य ने बार एसोसिएशन धामपुर के प्रतिनिधि मंडल को ई-लाइब्रेरी के कागजात सौंपे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि ई-लाइब्रेरी से संबंधित उपकरणों को प्रयागराज से धामपुर लाया जा रहा है। ई-लाइब्रेरी को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन में स्थापित किया जाएगा। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन की ओर से मानक पूरे करने के बाद बार कौंसिल यूपी की ओर से ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जाती है। सभी मानक पूरे होने पर मुरादाबाद मंडल में धामपुर को ई-लाइब्रेरी मिलना बड़ी उपलब्धि है।
ई-लाइब्रेरी की स्थापना से अधिवक्ताओं, न्यायालयाें के पीठासीन अधिकारियों को उच्चतम न्यायालय, देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के पुराने आदेशों की प्रतियां भी मिल सकेंगी। जिससे वादों का शीघ्रता से निस्तारण करने में सुविधा मिलेगी।