फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर : सतर्क रहें लोग, गुमराह कर वोट बटोरती है भाजपा : चन्द्रशेखर आजाद

Sun, 28 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में  संपन्न शपथ ग्रहण समरोह में एक मंच पर बैठे आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, स
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी का संघर्ष समाज के हर तबके के लोगों के लिए है। पार्टी की मंशा सभी को बराबरी का अधिकार दिलाने की है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश में सभी सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर वोट बटोरने का काम करती है। इसीलिए देश की जनता को इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। ईवीएम पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिलशाद काॅलोनी स्थित शिक्षक नेता डाॅ. फरीदुर्ररहमान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार में लोकतंत्र, संविधान का हनन हो रहा है। अपने हक की लड़ाई को लेकर देश को गौरवान्वित करने वाली महिला पहलवान, खिलाड़ी महीनों से धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं। साल 2024 के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों को लामबंद होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व समाज के सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यूपी और केंद्र की डबल इंजन की सरकार में विपक्ष जनता की मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने का साहस नहीं कर पा रहा है। जो साहस करता है उसी पर मुकदमों को थोप कर जेल भेजा जा रहा है। देश और प्रदेश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह गया है। संविधान को बदला जा रहा है। नए संसद भवन के उद्घाटन में देश की राष्ट्रपति को निमंत्रण न दिया जाना आदिवासियों व आम जनता का घोर अपमान है। इस मौके पर आवेज ताजीम, जिला पंचायत सदस्य विवेक से आदि कार्यकर्ता रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद कर स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें