फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ढाबा मालिक की मौत

विज्ञापन
अवनीश (फाइल फोटो) - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सड़क हादसे में ढाबा मालिक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर, नांगलसोती। बरकातपुर चौराहा और कामराजपुर के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
नांगलसोती के गांव चमरौला निवासी 24 वर्षीय अवनीश का बरकारपुर चौराहे के पास एक ढाबा है। रविवार को युवक बाइक पर सवार होकर ढाबे से गांव कामराजपुर की ओर जा रहा था, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही गन्ना ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से घायल को जोलीग्रांट के लिए रेफर किया गया। जोलीग्रांट ले जाते समय घायल युवक की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने गन्ना की ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें