फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बूढ़े बाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने की स्वस्थ रहने कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/ हल्दौर/ राजा का ताजा। जनपद में रविवार को भाद्रपद मास की दोयज मनाई गई। जिला मुख्यालय, सहित जिले के सभी बूढ़े बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर स्वयं व परिवार के स्वस्थ होने की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने पर ट्रैफिक पुलिस ने डाकघर से रोडवेज चौराहे तथा अन्य मार्गों का रूट बदला।
विज्ञापन

हल्दौर शहर के बूढ़े बाबा के मठ पर रविवार को आसपास तथा यहां के दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद अमरोहा में रहने वाले श्रद्धालु आए और प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने अपने व परिवार के लोगों के चर्म रोग से निजात दिलाने तथा सुख शांति कामना की।
राजा का ताजपुर में बूढ़े बाबा के थले पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की प्रात से ही भीड़ रही। कई घंटों लंबी लाइनों में लगने के बाद श्रद्धालुओं का माथ टेककर प्रसाद चढ़ाया। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर व चौकी प्रभारी सचिन कुमार तोमर पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें