फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखार से छात्र की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर की बुखार से मौत हो गई। उधर, गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित है। मगर, अभी तक भी स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली है।




गांव सदुपुरा निवासी अर्पण कुमार (14) पुत्र देशराज सिंह नहटौर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी अपने नाना प्रेम सिंह के यहां रहकर एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर में पढ़ाई कर रहा था। वह कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के अनुसार अर्पण को दस दिन से बुखार था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर रात्रि 1:00 बजे परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे। मगर, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में और लोग भी बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अंपजीकृत चिकित्सकों के चक्कर में न आकर सरकाती अस्पताल अथवा प्रशिक्षित चिकित्सकों से ही उपचार कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें