फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शोभायात्रा में सजाईं झांकियां

Sat, 16 Aug 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट के बाल भारती मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर बाल गोपाल को पंचामृत स्नान कराती श्रद्धालु
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां सजाईं गईं। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें राधा-कृष्ण का वेश धरे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

अफजलगढ़ के के बड़ा शिवमंदिर में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, बजरंग बली व कृष्ण-सुदामा आदि मनमोहक झांकियां सजाईं गईं। इसके अलावा गांव कासमपुरगढ़ी, हिदायतपुर, चौहड़वाला, आलमपुर, सुआवाला, जटपुरा, नाबका, जयनगर मोहम्मदपुर राजोरी व रामनगर आदि में शोभायात्राएं निकाली गईं।
राजा का ताजपुर में ताजपुर स्थित प्रसिद्ध श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। लड्डू गोपाल को भोग लगाया।

हल्दौर में स्थित जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी, साईं इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गांव हीमपुर दीपा में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हनुमान जी, राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ साथ राधा-कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सौरभ शर्मा, गौरव चौधरी, गोलू राठी, दुष्यंत राठी, सौपाल, जगपाल आदि मौजूद रहे।
पैजनिया में भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ बालिका मिष्ठी सैनी ने किया। बढ़ापुर के श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला कमेटी के तत्वावधान में कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह और थाना प्रभारी मृदुल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अखाड़े के उस्ताद रोहिताश कश्यप व रघुनाथ पाल रहें। आकर्षक झांकियों को खूब सराहा गया।
पारिशा अग्रवाल का पहनाया गया राधा रानी का ताज
नगीना। वैश्य समाज महिला संगठन के तत्वावधान में श्री जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिशा अग्रवाल को राधा रानी का ताज पहनाया गया। शुभारंभ संगठन की अध्यक्ष नीता गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, नलिनी अग्रवाल, दीपा मित्तल, दीप शिखा लाहोटी, अंजू बिश्नोई व छवि जैन ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता व पीहू मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डांस में तन्वी अग्रवाल व रुद्राक्ष अग्रवाल, झूला मेकिंग में श्रद्धा गुप्ता व शिविका मित्तल विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें