श्रद्धालुओं ने किया माता का गुणगान
धामपुर। नवमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की ओर से मंदिरों में पूजन कर प्रसाद चढ़ कर मां भगवती से सुख समृद्धि की कामना की गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाल कर बुराइयों को खत्म करने और अच्छाइयों को ग्रहण कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
क्षत्रिय नगर स्थित शिव मंदिर में पंडित हर्षवर्धन शर्मा ने यज्ञ कराया। कार्यक्रम में अनंत रस्तोगी, प्रखर रस्तोगी, नेहा रस्तोगी, गोविंद शरण गुप्ता, डीएस चौहान, वसुंधरा, मीनाक्षी राजपूत, रीता शर्मा, नीता राणा, सुमन, कुसुमलता, ममता राजपूत, अनीता देवी आदि शामिल रहीं। वहीं, कालियावाला, माता मंदिर, पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, चामुंडा मंदिर, श्री राम मंदिर आदि पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से 201 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। पंडित अनिल शर्मा एड., पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अनिल शर्मा इंजी, संदीप शर्मा, लक्ष्मण सिंह, प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट, सोम गिरी महाराज, छत्रपाल सैनी, अवनीश शर्मा, हर्ष राना, सचिन दत्त शर्मा, हृदेश भारद्वाज, विवेक शर्मा मोनू, पवन महाराज, डॉ. आदित्य अग्रवाल, राकेश शर्मा, प्रमोद मिश्रा, योगेश गोयल, लोकेश शर्मा, सूची शर्मा, आशा शर्मा, सरस्वती शर्मा, मंजुला शर्मा, सुजाता शर्मा आदि मौजूद रहे।