फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया यज्ञ

विज्ञापन
नजीबाबाद के चीनी मिल में यज्ञ करते श्रद्घालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ, पूजन और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद परिसर में शुक्रवार को पंडित कैलाश डबराल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर यज्ञ किया। मुख्य यजमान मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह रहे। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर किसानों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सीसीओ डा. एसएस ढाका, चीफ केमिस्ट वीके मिश्रा, चीफ इंजीनियर अंजनी कुमार, लैब इंचार्ज महिपाल सिंह, सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गुप्ता, दीपक कुमार, रामेंद्र सिंह, सुशील कुमार, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, श्री विश्वकर्मा मंदिर नजीबाबाद में विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन का आयोजन किया गया। नरेश कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हवन में विश्वशांति के लिए आहुतियां डाली और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। कार्यक्रम में कमल शर्मा, टंकार शर्मा, रूद्र शर्मा, हरीश शर्मा, रामकुमार, महेंद्र अमीन, रामकिशोर, अशोक वर्मा, उषा शर्मा, आमा शर्मा, वंश शर्मा, वंशिका मौजूद रहे। उधर, अजमलखां रोड स्थित बिजलीघर पर भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक्सईएन वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शैलेंद्र, संजय, राजीव भारती, सचिन, गौरव, शेखरचंद आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद के श्री विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ करते श्रद्घालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें