बिजनौर/नहटौर। जन्म उत्सव पर हनुमान जी को भक्तों ने भक्तिभाव से याद। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मनोकामना सहित चोला चढ़ाया और लड्डू अर्पित किए। वहीं बिजनौर शहर में बालाजी की भक्तिभाव के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मंगलवार को श्री बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें श्याम बाबा समेत आराध्य देवों की झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजा, ढोल ताशे आदि पर भक्तों ने श्री बालाजी का खूब गुणगान किया। श्री बालाजी महाराज की सेवा में पूज्य गुरुजी अजय दास जी महाराज मौजूद रहे। भक्तों ने जगह-जगह स्वागत पुष्प वर्षा से किया। शाम 7:00 बजे बालाजी महाराज की महा आरती हुई। इसके बाद 151 किलो के एक लड्डू का भोग लगाया गया। नहटौर के हाथी वाला मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, पंचायती मंदिर, पूर्वी चौधरियान मंदिर, झारखंडी शिव मंदिर, छापेग्रान शोभा घाट मंदिर तथा गांव देहात में श्रद्धालुओं ने मंदिरो में पहुंचकर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की मूर्ति पर चोला चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। बिजनौर शहर की इंद्रलोक कॉलोनी के मंदिर पर सुबह श्री बजरंगबली महाराज का पूजन, सुंदरकांड, भजन, हवन कर भंडारे का भोग लगाया गया। मुख्य यजमान विनित शर्मा सपरिवार, राज कुमार राठी, एके सिंह, राजकुमार राजा, अजय महिंद्रा, आदि मौजूद रहे।